फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किसान ने दरांती से किया गुलदार का सामना

Sun, 22 Jun 2025 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
पैजनिया। ग्राम करनपुर गांवड़ी में चारा लेने खेत पर गए किसान का सामना गुलदार से हो गया। किसान ने दरांती से गुलदार का सामना किया। शोर मचने पर गुलदार वहां से भाग गया।
विज्ञापन

पैजनिया-चांदपुर मार्ग पर स्थित ग्राम करनपुर गांवड़ी के निकट मान सिंह का खेत है। रविवार की सुबह मान सिंह का पड़ोसी पीतराम सिंह उसके खेत में पशुओं के लिए चारा काट रहा था। तभी गुलदार से उसका सामना हो गया। पीतराम ने हिम्मत दिखाते हुए गुलदार की और दरांती घुमानी शुरू कर दी और पीछे हटते हुए चारे के खेत से बहार आ गया। पीतराम ने खेत से बाहर आते ही शोर मचा दिया, जिससे पास में ही काम कर रहा पंकज भी डंडा लेकर दौड़ पड़ा। शोर सुनकर गुलदार खेत में चला गया। खेत स्वामी मान सिंह ने बताया दो दिनों से गुलदार उसके खेत में डेरा जमाए हुए है। ग्रामीणों ने मामले की सूचना चांदपुर वन रेंज ऑफिस को देकर खेत में पिंजरा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें