फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कई स्थानों पर तेज बारिश, कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/बरूकी। बृहस्पतिवार को जिले में कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई जबकि कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी हुई। कोतवाली देहात, नगीना, बरूकी और हीमपुर आदि क्षेत्रों में तेज बारिश से खेतों में पानी भर गया, जिससे किसानों को राहत मिली। कृषि विज्ञान केंद्र नगीना की मौसम वेधशाला में दस मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। जिला मुख्यालय के अलावा नजीबाबाद, नहटौर, नांगल सोती आदि क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। बारिश और बूंदाबांदी से गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

बरूकी क्षेत्र में सुबह करीब आठ बजे तेज बारिश शुरू हो गई। काफी देर तक हुई तेज बारिश से गांवों में सड़कें जलमग्न हो गईं। खेतों में पानी भर जाने से किसानों को कई दिनों तक फसलों की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। कोतवाली देहात क्षेत्र में भी तेज बारिश से कई गांवों में जलभराव की स्थिति हो गई। बारिश के बाद मौसम का मिजाज ठंडा हो गया।
हीमपुर दीपा। शुक्रवार को क्षेत्र में तेज बारिश से जगह-जगह जल भराव हो गया और पानी निकासी के नाले उफन पड़े। गांव सब्दलपुर- मिर्जापुर खादर, रेहरा के मुख्य मार्गों पर जल भराव हो गया जिससे लोगों को आने-जाने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले में गांव सब्दलपुर निवासी मोहम्मद जाहिद मलिक, साजिद मलिक, रियाज अहमद तथा मिर्जापुर खादर निवासी उमेश चंद, सुरेश सिंह, रघुनाथ सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में पुख्ता निकासी न होने से रास्ते पर जल भराव रहता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन इस ओर ध्यान देने की मांग की है।
विज्ञापन

कालागढ़। शुक्रवार को सुबह लगभग साढ़े नौ बजे आकाश में काले बादल छा गए। ठंडी हवाएं चलने लगी। शिवालिक पर्वतों की ओर से काली घटा आकाश में छा गई। कुछ ही देर में हल्की वर्षा होने लगी। जो बाद में तेज बारिश में बदल गई। बारिश के होने पर मौसम भी सुहावना हो गया। लोगों ने उमस से राहत महसूस की। सड़कों पर अनेक स्थानों पर जल जमा हो गया। सूखासोत में पानी देखकर वन्यजीव प्यास बुझाते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें