जलीलपुर। शुक्रवार को जलीलपुर क्षेत्र में बारिश व ओला पड़ने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं किसानों की तैयार व कटी गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
किसान की गेंहू की पुसल या तो कट चुकी है या काटी जा रही है। किसानों की कटी फसल अभी भी खेत में पड़ी है। किसी का गेंहू उठ गया तो भूसा खेत में ही पड़ा है। ऐसे में शुक्रवार दोपहर में करीब तीन बजे से अचानक काले बादल छा गए। कुछ देर सूखा ओला पड़ा बाद में तेज बारिश भी शुरू हो गई। ओला व बारिश को देख गेहूं की खेती करने वाले किसानों के चेहरे दुखी हो गए। इस समय गेहूँ की फसल पक कर तैयार हैं। गेहूं कटाई और गहाई का कार्य चल रहा हैं। बारिश और ओला से खड़ी व कटी पड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। संवाद