फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किसान पंचायत में छाया बिजली और गन्ने का मुद्दा

Sat, 22 Apr 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
जनौर गन्ना समिति में भाकियू की बैठक को संबोधित करते मंडलाध्यक्ष बाबूराम तोमर।
विज्ञापन
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में बिजली, गन्ना समेत किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। साथ ही उनके निदान के लिए वार्ता कर रणनीति बनाई गई। बाद में संगठन की ओर से एक जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा कि सोमवार को गन्ना अधिकारी से मिलकर समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन

गन्ना समिति प्रांगण में आयोजित मासिक पंचायत में जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह ने कहा कि जिले में घूम रहे आवारा पशुओं से किसानों की फसलों का भारी नुकसान हो रहा है। इनका समाधान करने की मांग की। जिले की हर गन्न मिल किसानों का संपूर्ण गन्ना खरीद कर बंद हों, फसलों की सिंचाई के लिए नहरों में जल्द से जल्द पानी छोड़ा जाए, किसानों के नलकूपों के लिए बिना किसी शर्त के मुफ्त बिजली दी जाए। मंडलाध्यक्ष बाबूराम तोमर ने कहा कि जिले में गुलदार के हमले से कई किसानों की मौत हो चुकी है, प्रशासन इस पर सतर्कता से कार्य करते हुए गुलदारों को जल्द से जल्द पकड़े।
गिरिराज सिंह की अध्यक्षता एवं मुनिदेव के संचालन में हुई पंचायत में ठाकुर राम अवतार सिंह, होशियार सिंह, अजय बालियान, लक्ष्मीकांत शर्मा, डॉ. विजय सिंह, दिनेश सिंह, नरदेव सिंह, संदीप त्यागी, अमित उर्फ काले, राजेंद्र सिंह, रमेश शेखावत, कविता सिंह, महिपाल सिंह, डालचंद प्रधान, पंकज शेरावत आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें