फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने बिगाड़ा हाल, पारा 36 के पार

विज्ञापन
बिजनौर में भीषण गर्मी में मुंह पर कपड़ा लपेटकर जाती युवती। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गर्मी ने बिगाड़ा हाल, पारा 36 के पार
विज्ञापन

बिजनौर। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हर कोई गर्मी से त्राहि-त्राहि कर रहा है। तापमान बढ़ने के साथ ही आर्द्रता भी बढ़ रही है। ऐसा लग रहा है जैसे आसमान से अंगारे बरस रहे हों। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लगभग एक सप्ताह से प्रचंड गर्मी व धूप से लोग झुलस रहे हैं। लोगों का कहना है कि अब सिर्फ बारिश से ही राहत मिलने की उम्मीद है। उमस बढ़ने से कूलर, पंखे भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। बढ़ती गर्मी से शहर में राहत पाने के लिए मात्र नहर के किनारे और पार्क तथा गांवों में पेड़ ही साधन बने हैं। बुधवार को लोग धूप से बचाव के लिए छाता आदि का प्रयोग करते नजर आए। मौसम वेधशाला नगीना के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय की आर्द्रता 87 प्रतिशत रही, जो दोपहर में घटकर 78 फीसदी पर पहुंच गई। अभी और गर्मी बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप में जाने से करें परहेज
जब तापमान 30 डिग्री से ऊपर चला जाए तो ऐसी स्थिति में लोगों को खुली धूप में जाने से परहेज करना चाहिए। अगर कहीं जरूरी काम से जाना है, तो भी चेहरे को सन स्ट्रोक से बचाने के लिए कपड़े से ढक कर चलाना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए, पानी उबाल कर पीएं, इससे डिहाइड्रेशन से बचा सकता है। गर्मियों में उक्त बीमारी की ज्यादा आशंका रहती है। आंखों को धूप से बचाने के लिए काले शीशे वाले चश्मे का प्रयोग करें और गर्मियों के फल खरबूज और तरबूज का भी इस्तेमाल करना चाहिए - डॉ. हरिमोहन गुप्ता, चेस्ट फिजिशियन, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें