फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में गंदगी देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में गंदगी देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन

बिजनौर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग ने रविवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जिला संयुक्त चिकित्सालय के शौचालयों में गंदगी देखकर नाराजगी जताई और सीएमएस को शीघ्र ही सुधार के निर्देश दिए। जिला महिला अस्पताल में सब कुछ ठीक पाया गया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने जिला महिला अस्पताल में भर्ती नवजात शिशुओं और उनकी माताओं को अपने पास से 100-100 रुपये का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

अतुल गर्ग ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी और इंडोर वॉर्ड का निरीक्षण किया तो वहां शौचालय-बाथरूम में गंदगी देख नाराजगी जताई। इसी बीच कुछ मरीजों ने दूध न मिलने की शिकायत भी की तो मंत्री ने सीएमएस को समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड आइसोलेशन वार्ड, जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां मिली साफ-सफाई की तारीफ की। कोविड-19 के समय यहां हो रही सामान्य डिलीवरी के साथ सिजेरियन भी होने पर उन्होंने यहां के चिकित्सकों को सम्मान का पात्र बताया। इसके बाद यहां से अपने काफिले के साथ अमरोहा निरीक्षण के लिए निकल गए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव, सीएमएस डॉ. ज्ञानचंद, महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. आभा वर्मा, एसडीएम सदर बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें