फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेलों में शिविर लगाएगा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेलों में शिविर लगाएगा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

बिजनौर। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा तट पर लगने वाले मेलों में जिले भर में छह स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में इमरजेंसी सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही सभी प्राथमिक और सामुदायिक केंद्रों को एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर विजय कुमार यादव के अनुसार जिले में गंगा के तटों पर लगने वाले मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। सीएमओ के अनुसार विदुरकुटी गंगा तट, गंगा बैराज, नांगल सोती, बालावाली, रामगंगा आदि के किनारे स्वास्थ्य शिविर लगेंगे। संबंधित प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी इन शिविरों में मौजूद रहेंगे। प्रभारी चिकित्साधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक के अलावा फार्मासिस्ट, पैरामेडिकल स्टाफ, वार्ड ब्वाय आदि की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही जिले के सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट कर दिया गया है। शिविरों में ड्यूटी पर न मिलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें