फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा में स्वाइन फ्लू का रोगी मिलने से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर/ बिजनौर। गांव टांडा में संक्रामक स्वाइन फ्लू रोग के संभावित मरीज की मौत होने के बाद चिकित्सकों की टीम ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की और मृतक के संपर्क में रहने वाले कई लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। आला अधिकारियों ने हाई अलर्ट के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

गांव टांडा निवासी कपिल त्यागी (50) की करीब दो दिन पूर्व उत्तराखंड राज्य के देहरादून के कैलाश हास्पिटल में लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कपिल त्यागी की मौत संक्रामक स्वाइन फ्लू से होने की भनक लगी तो शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल डॉ. आशिफ चौधरी, सैयद अली, साकिर व फार्मेसिस्ट खूब सिंह गांव पहुंचे। टीम ने मृतक के उपचार के दस्तावेजों की जांच की और उसके परिजनों से उसकी बीमारी के लक्षणों के बारे में जानकारी ली। टीम ने मृतक की पत्नी बाला देवी उसके पुत्र दीपांशु, हिमांशु व उसके पिता रूपचंद्र त्यागी के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया।
टीम के अनुसार कपिल त्यागी के मृत्यु प्रमाणपत्र में स्वाइन फ्लू रोग से उनकी मौत होना नहीं दर्शाया गया है। प्रमाणपत्र में उनकी मौत निमोनिया व फंगल इंफेक्शन से होने की पुष्टि की गई है। परिजन कपिल त्यागी को कई वर्षों से शुगर व अन्य बीमारी से पीड़ित होने की बात कह रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी मदनपाल सिंह ने एएनएम, आशा व आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को गांव व क्षेत्र में स्वाइन फ्लू रोग के प्रति हाई अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। उन्होंने किसी भी रोगी में संभावित लक्षण पाए जाने पर तुरंत सूचना देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें