फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्वास्थ्य विभाग की टीम काशीरामपुर पहुंची

विज्ञापन
मंडावली के काशीरामपुर में कैंसर पीड़ितों की रिपोर्ट देखते डॉ. अंकित कुमार। संवाद
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। काशीरामपुर में कैंसर पीड़ितों की की खबर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को गांव पहुंची। टीम ने कैंसर पीड़ित रोगियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। मंडावली क्षेत्र के गांव काशीरामपुर में कैंसर से अनेक ग्रामीण पीड़ित हैं। काशीरामपुर में 12 साल में 25 लोगों की कैंसर से मौत, सात और बीमार खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी डॉ. अंकित कुमार के नेतृत्व पहुंची टीम के चिकित्सक डॉ. गौरव गुप्ता डॉ. मुस्कान सचदेवा और डॉ. साक्षी राजपूत ने कैंसर पीड़ित रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गला कैंसर से पीड़ित संतोष शर्मा, धीर सिंह, ज्योति, छाती कैंसर से पीड़ित जग्गो देवी, इमला देवी के स्वास्थ्य की जांच की। कैंसर का बाहर उपचार करा रहीं मुमताज और ब्रह्मवती से भी टीम ने कैंसर रोग के बारे में जानकारी की।

मंडावली के काशीरामपुर में कैंसर पीड़ितों की रिपोर्ट देखते डॉ. अंकित कुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें