फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शिक्षिका पर चौथी कक्षा के छात्र से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। नगर के एक निजी विद्यालय में शिक्षिका द्वारा चौथी कक्षा के छात्र से कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र के पिता ने थाने में तहरीर देकर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला जाली वाला मंदिर निवासी गौरव वर्मा का पुत्र कुंज वर्मा ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल स्योहारा में कक्षा चार का छात्र है। आरोप है कि 16 फरवरी को विद्यालय की शिक्षिका प्रिया वर्मा ने किसी बात को लेकर छात्र के साथ मारपीट की। परिजनों के अनुसार मारपीट से बच्चे को शारीरिक चोटें आईं और वह मानसिक रूप से भी आहत हो गया। परिवार का कहना है कि 19 फरवरी को जब गौरव वर्मा विद्यालय पहुंचकर शिक्षिका से पिटाई का कारण पूछने लगे तो शिक्षिका ने उनके साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि शिक्षिका ने दोबारा बच्चे के साथ मारपीट करने की धमकी भी दी। तहरीर में उल्लेख किया गया है कि दी गई धमकी से छात्र की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया है। परिजनों ने मामले को गंभीर बताते हुए आरोपी शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पिता ने शुक्रवार को थाना स्योहारा में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र के अभिभावकों में रोष व्याप्त है और विद्यालय प्रबंधन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। स्कूल प्रबंधक डा. जेपी शर्मा का कहना है सभी आरोप निराधार है। इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें