दारानगर गंज में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
गंज दारानगर (बिजनौर)। एक माह में 28 लोगों की मौत के मामले को अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाल लिया। शुक्रवार को गाव में पहुंचकर खून की जांच का कैंप लगाया। इसके अलावा जिसमें बुखार के लक्षण मिले उन्हें मेडिकल किट बांटी।
शुक्रवार को गंज, दारानगर निजामपुरा में पहुंची पीएचसी हल्दौर प्रभारी डॉ. मदनपल सिंह बीडीओ नरेंद्र कुमार एडीओ सुरेंद्र सिंह कानूनगो प्रमोद सैनी गंज पटवारी निशिकांत मिश्रा दारानगर पटवारी विपुल कुमार टीम के साथ गांव पहुंचे जहां दारनगर में कैंप लगाकर 65 लोगों की खून की जांच कराई गई व आशाओं को घर-घर जाकर बुखार पीड़ितों को सर्वे करने की दिशा निर्देश देकर मेडिकल किट बांटी। उधर अधिकारियों ने निगरानी समिति की बैठक में ग्रामप्रधान के पति सरफराज अहमद की अध्यक्षता में गांव की साफ सफाई व सैनिटाइजर करने के निर्देश दिए। इस मौके पर नीरज फहीम अहमद मतलूब नंदराम सिंह महबूब आदि रहे। इस मौके पर ग्राम प्रधान फिरोजा परवीन ने कहा कि जिन घरों में बीमार लोग हैं, वह सभी केंद्रों पर जाकर अपनी जांच करवाएं कोरोना का टीका लगवाएं तथा जांच कराने से ही बीमारी का पता चलता है।