धामपुर में कोरोना वायरस के संदिग्धों की जांच करने जाती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : DHAMPUR
चार लोगों का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया उपचार
धामपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को गांव सरकथल सानी और शेरकोट में कोरोना वायरस की आशंका को देखते हुए चार संदिग्ध का उनके घरों पर ही स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य टीम के अनुसार जानकारी मिली थी कि चारों कोरोना वायरस के संदिग्ध हैं। कुछ दिन पहले विदेश से लौटे हैं।
डॉ. राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव सरकथलसानी और डा. सुशील कुमार के नेतृत्व में टीम ने शेरकोट में पहुंचकर दो लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। दोनों स्वस्थ हैं। कोरोना वायरस के लक्षणों की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से चारों को 14 दिन के लिए घर में ही रहने का सुझाव दिया गया है। हाथों को साबुन से धोने, छींकते और खांसते वक्त मुंह पर रुमाल रखने का सुझाव दिया गया है। परिवार के लोगों को समझाया गया है कि वह संबंधित लोगों से दूरी बनाकर रखें।