फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्वास्थ्य विभाग पुरुष नसबंदी बढ़ाने के लिए कर रहा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
-परिवार नियोजन के तहत दो चरणों में चलेगा पुरुष नसबंदी पखवाड़ा
विज्ञापन

जिले में इस साल 47 पुरुष नसबंदी करने का लक्ष्य दिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं के साथ-साथ पुरुष नसबंदी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग लोगों को पुरुष नसबंदी कराने के लिए जागरूक कर रहा है। आशा, एएनएम को एक-एक और बीसीपीएम को दो पुरुष नसबंदी करने का लक्ष्य दिया गया है।

जिले में इस साल 47 पुरुष नसबंदी करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके सापेक्ष अक्तूबर माह तक 30 पुरुष नसबंदी हो चुकी हैं। इसी बीच अब जागरूकता के लिए पुरुष नसबंदी पखवाड़ा शुरू हो गया है। टीम 21 से 27 नवंबर तक जनसंपर्क कर नसबंदी के फायदे बताते हुए जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

इसके बाद 28 नवंबर से चार दिसंबर तक पुरुष नसबंदी की जाएगी। परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी महिलाओं से काफी कम है। इसी वजह से पुरुषों को जागरूक करने के यह पहल की गई है। पखवाड़े को सफल बनाने के लिए आशा संगिनी को जिला स्तर पर बैठक कर निर्देश दिए जा चुके हैं।
ब्लॉक स्तर पर भी आशाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम दंपति का चुनाव कर उनकी काउंसलिंग करेगी। जिससे जागरूक कर पुरुष नसबंदी को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन


पुरुष नसबंदी पखवाड़े का पहला चरण शुरू हो गया है। जागरूक करते हुए पुरुष नसबंदी को बढ़ाया जाएगा। सभी आशा, एएनएम को एक-एक पुरुष नसबंदी कराने का लक्ष्य दिया गया है। - डॉ. सुशील कुमार, एसीएमओ, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें