फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पिंजरे में कैद हुई मादा गुलदार का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। धामपुर तहसील क्षेत्र के गांव जयरामपुर में रविवार को सेवर 6:15 बजे एक मादा गुलदार पिंजरे में कैद हो गई थी। वन विभाग की टीम गुलदार को जयरामपुर से लेकर वन विभाग कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन

सोमवार को वन विभाग की टीम ने पशुपालन विभाग के डॉक्टरों की टीम से मादा गुलदार का परीक्षण कराया। बकौल डॉक्टर, मादा गुलदार परीक्षण के दौरान पूरी तरह से स्वस्थ है। गुलदार की उम्र लगभग चार साल है। डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि माता गुलदार ने दिन भर में करीब लीटर पानी पीया। मुर्गी का मीट खाया। माता गुलदार को अभी कहीं नहीं छोड़ा गया है। अधिकारियों के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। उच्च अधिकारियों का जहां के लिए आदेश होगा।
वन विभाग की टीम मादा गुलदार को उसी स्थान पर ले जाकर छोड़ेगी। उन्होंने बताया कि जयरामपुर में वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की शिकायत पर एक सप्ताह पहले पिंजरा लगाया था। धामपुर क्षेत्र में करीब 15 स्थानों पर गुलदारों को कैद करने के लिए पिंजरे लगे हुए हैं। उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतते हुए खेती-बाड़ी का कार्य किए जाने की जरूरत पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें