फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने कार्यालय पर की तालाबंदी

विज्ञापन
नजीबाबाद के एनआरएलएम कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना देते प्रधान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
प्रधानों ने कार्यालय पर की तालाबंदी
विज्ञापन

नजीबाबाद। प्रधान संघ ने ग्राम पंचायतों में एनआरएलएम समूह की महिलाओं द्वारा राशन वितरण व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधानों ने राशन में वितरण की स्थिति स्पष्ट न करने पर एनआरएलएम कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना दिया। आश्वासन के बाद प्रधानों ने कार्यालय का ताला खोला।
ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रशांत चौधरी के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा मनमाने ढंग से राशन वितरण व्यवस्था का विरोध किया। ग्राम प्रधानों ने उनकी निगरानी बिना राशन वितरण व्यवस्था पर उनकी संस्तुति का दबाव बनाने पर आपत्ति व्यक्त की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने एनआरएलएम कर्मचारियों पर स्थिति स्पष्ट न करने और ग्राम प्रधानों को राशन वितरण व्यवस्था के प्रति संतुष्ट न करने के लिए कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना शुरू कर दिया। धरना प्रदर्शन में प्रधान संघ के संरक्षक मलखान सिंह, अध्यक्ष प्रशांत चौधरी, अक्षय भारती, राजबीर सिंह, सुखवीर सिंह, अर्जुन सिंह, मो. आरिफ, मो. अनवर, मो. आशिफ, मोनू, लक्ष्मण, प्रदीप, मनोज, जोगेंद्र, प्रधान पति नरवैल सिंह, मदनपाल, मो. जाकिर, हुकुम सिंह, धीर सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

उपायुक्त स्वत: रोजगार ज्ञान सिंह ने प्रदर्शनकारी प्रधानों के समक्ष राशन वितरण की स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने ग्राम प्रधानों को एनआरएलएम समूह की निगरानी में दाल व अन्य राशन सामान वितरण व्यवस्था प्रभावी बनाने तथा समय-समय पर ग्राम पंचायतों की शंकाओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद ग्राम प्रधानों ने कार्यालय का ताला खोल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें