फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पचास हजार की रिश्वत के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित

Tue, 03 Jun 2025 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मदरसे की मुख्य अध्यापिका को ब्लैकमेल करते हुए अवैध रूप से 50 हजार की मांग करने पर प्राथमिक विद्यालय नींदड़ू खास प्रथम के प्रधान अध्यापक प्रमोद कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने निलंबन आदेश में कहा कि डॉक्टर वसीम अहमद का नींदड़ू में नमीरा पब्लिक स्कूल नाम से मदरसा संचालित है। प्राथमिक विद्यालय नींदड़ू प्रथम के प्रधान अध्यापक प्रमोद कुमार ने खंड शिक्षा अधिकारी अल्हैपुर के लिखे पत्र को अपने व्हाट्सएप के माध्यम से मदरसे की प्रधानाध्यापिका को भेज कर ब्लैकमेल करते हुए 50 हजार की मांग की। शिकायत के बाद जांच के आधार पर बीएसए ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें