फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: उर्दू में स्कूल का नाम लिखवाने पर मुख्य अध्यापिका निलंबित

Tue, 03 Jun 2025 11:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने प्राथमिक स्कूल साहनपुर द्वितीय की मुख्य अध्यापिका रफत खान को स्कूल के मुख्य द्वार पर हिंदी और उर्दू में स्कूल का नाम लिखाने पर निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

बीएसए ने निलंबन पत्र में स्पष्ट किया कि स्कूल के बाहर और भीतर उर्दू में नाम लिखाने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें प्रथम दृष्ट्या दोषी मानते हुए निलंबित किया गया है।
मुख्य अध्यापिका को बीआरसी कार्यालय नजीबाबाद से संबद्ध किया गया। उधर, बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा कराई गई जांच में वर्तमान में स्कूल के मुख्य द्वार पर स्कूल का नाम उर्दू भाषा में लिखा न होने बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें