फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दाढ़ के दर्द में हुआ भर्ती, कोरोना संक्रमण में हुई माैत

Sun, 01 Jun 2025 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। जिले में एक बार फिर कोरोना (कोविड) ने दस्तक दे दी है। स्योहारा निवासी एक युवक एम्स ऋषिकेश में दाढ़ के दर्द में आराम नहीं मिलने पर भर्ती हुआ। बुधवार को उसकी मौत हो गई। युवक की रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

इस माैत के बाद जिले के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर मृतक के परिवार के सदस्यों व ग्रामीणों से जानकारी ली है। क्षेत्र के एक गांव निवासी 21 वर्षीय मुफ्ती को कुछ दिन पूर्व दाढ़ में परेशानी हुई थी। स्योहारा, मुरादाबाद आदि के चिकित्सकों को दिखाने के बाद भी मुफ्ती को आराम नहीं हुआ तो उसे एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। जांच में शुगर बढ़ी होने के साथ ही किडनी की समस्या भी पाई गई। वहां हुई जांच में मुफ्ती को कोरोना (कोविड) पॉजिटिव पाया गया। बुधवार को एम्स में उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को उनका शव गांव लाया गया। जहां उनको सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
लखनऊ स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिजनौर सीएमओ को कोरोना पॉजिटिव की मौत होने की जानकारी दी गई। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई।
शनिवार को डाॅ. प्रतीक किशोर, डाॅ. सैयद शाकिर अली, डाॅ. राजेश कुमार की टीम गांव पहुंची। जानकारी जुटाई कि कोरोना पॉजिटिव कहां-कहां गया था और किससे मिला? उसका उपचार कहां-कहां कराया गया ?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें