फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पत्नी की अदला-बदली का दबाव डालने पर की थी दोस्त की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। देहरादून सचिवालय में तैनात सफाईकर्मी ने वाइफ स्वैपिंग के लिए दबाव डाल रहे दोस्त की हत्या कर दी। दोस्त उसकी पत्नी के बारे में अश्लील टिप्पणी भी करता था, जिससे आहत होकर आरोपी ने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए सुरेंद्र की हत्या का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन

एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि 21 दिसंबर की शाम हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे के नजीबाबाद बाईपास के पास एक शव मिला, जिसकी पहचान सुरेंद्र सिंह निवासी गांव हरचंदपुर थाना नांगल के रूप में हुई। सुरेंद्र कई सालों से देहरादून में रहता था।
सोमवार सुबह सुरेंद्र बाइक से अपने गांव हरचंदपुर आया था। सुरेंद्र के हरचंदपुर आने की जानकारी उसके दोस्त संदीप निवासी नालापानी रोड थाना डालनवाला देहरादून को थी। तय योजना के तहत संदीप बस में सवार होकर पहले रुड़की, फिर हरिद्वार और इसके बाद मंडावली पहुंचा। मंडावली में उसे सुरेंद्र मिला। इसके बाद दोनों नजीबाबाद पहुंच गए।
विज्ञापन

नजीबाबाद में बाईपास पर सुनारोवाली के पास दोनों ने शराब पी, फिर संदीप ने ईंट से सुरेंद्र की हत्या कर दी। जैकेट डालकर शव को जलाने का भी प्रयास किया था। मगर गश्त करते हुए दो सिपाही पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। आरोपी संदीप देहरादून के सचिवालय में आउटसोर्सिंग सफाईकर्मी है।
पुलिस के अनुसार, संदीप ने पूछताछ में बताया कि सुरेंद्र उसका पुराना दोस्त था, जिससे उसने 80 हजार रुपये भी ले रखे थे। सुरेंद्र अक्सर उसकी पत्नी के संबंध में अश्लील टिप्पणी करता था और वाइफ स्वैपिंग के लिए कहता था। सुरेंद्र आपराधिक प्रवृत्ति का भी था, जिसके कारण वह खुलकर उसका विरोध नहीं कर पाता था। आखिरकार संदीप ने अपने दोस्त सुरेंद्र की हत्या की योजना बना ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें