फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन की पार्टी पर हर्ष फायरिंग, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जन्मदिन की पार्टी पर हर्ष फायरिंग, एक घायल
विज्ञापन

नूरपुर। जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की बहन की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने फायरिंग करने के आरोपी युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव झीरन में अंकुश शर्मा के दो वर्षीय बेटे की जन्मदिन की पार्टी थी। पार्टी में गांव का ही पुष्पेंद्र शर्मा आया था। पार्टी के दौरान पुष्पेंद्र ने तमंचे से फायरिंग कर दिया। तमंचे की नली मुड़ने से पास में खड़ा अभिषेक चौधरी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में परिजन घायल अभिषेक को उपचार के लिए बिजनौर ले गए। घायल अभिषेक की बहन सोनाली चौधरी की ने आरोपी पुष्पेंद्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें