फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर गंगे से गूंज उठा तट

Mon, 14 Nov 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विदुर कुटी गंगा घाट पर गंगा में पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धामपुर/कालागढ़ में कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रामगंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। भूतपुरी में रामगंगा के तट पर मेले में पुरूष, महिलाएं और बच्चे  बड़ी संख्या में पहुंचे। स्नान के दौरान नदी में पानी कम होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। हर हर गंगेे की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने बच्चों के मुंडन संस्कार कराए।
विज्ञापन

मेले में पहुंचे श्रद्धालु गजेंद्र कुमार, धीरेंद्र कुमार, मितान सिंह और पंकज कुमार का कहना है कि रामगंगा बांध कालागढ़ के अधिकारियों से नदी में समय से पर्याप्त पानी छुड़वाने की मांग की गई थी। लेकिन अधिकारियों की मनमानी से कम पानी छोड़े जाने से यह समस्या पैदा हुई है। मेला प्रशासन की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। 
हरेवली में भी रामगंगा बैराज पर गंगा स्नान मेला लगा है। यहां भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। बच्चों के मुंडन संस्कार कराए। शेरकोट में खो नदी बैराज पर भी पानी कम होने से परेशानी हुई। उधर, कालागढ़ में रामगंगा नदी के तटों पर कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर पुण्य हासिल किया। पुराना कालागढ़ में मेला लगाया गया। वहीं बिजनौर। विदुरकुटी के गंगा मेला में चल रहा पांच दिवसीय किसान मेला सोमवार को संपन्न हो गया। इसमें किसानों को गेहूं की विभिन्न प्रजातियों के साथ ही फसलों की सुरक्षा और आय बढ़ाने के लिए उपयोगी जानकारियां दी गईं। इस दौरान फसलों के बीज और कृषि यंत्रों की भी काफी बिक्री हुई।किसान मेले के अंतिम दिन रबी की फसल की बुवाई, मृदा परीक्षण, कीटनाशक रसायनों के उपयोग, भूमि समतलीकरण , बीज शोधन पर विशेषज्ञों ने जानकारियां दीं। किसानों ने अपनी शंकाओं का समाधान कराया। कृषि उपनिदेशक जसपाल ने विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।उपनिदेशक ने बताया कि गेहूं के बीज का अनुदान आरजीटीएस के माध्यम से सीधा किसानों के खाते में पहुंचेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें