फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्वदेशी मेले में खूब बिक रहे हाथ से बने उत्पाद

विज्ञापन
बिजनौर में स्वदेशी मेले में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। नुमाइश ग्राउंड में चल रहे स्वदेशी मेले में लगी स्टॉल पर महिलाओं द्वारा तैयार किए उत्पाद ग्राहकों को भा रहे हैं। अंश बुटिक एंड ट्रेनिंग सेंटर की संचालक प्रीति भटनागर ने बताया कि वह 15 साल से बुटिक संचालित कर रही हैं। साथ ही युवतियों को सूट आदि की सिलाई का प्रशिक्षण देती है। कहा कि इस स्वदेशी मेले में उनके द्वारा तैयार शूट, कपड़ों के सजावटी सामान ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं, जिनकी बिक्री भी हो रही है।
विज्ञापन

चक्कर रोड स्थित शक्तिनगर निवासी एमबीए पास स्पर्श अहलावत मोम के उत्पाद बना रहे हैं। स्टॉल पर उन्होंने बताया कि वह मोम से बनाए गए दीये, लड्डू कैंडल, मोदक कैंडल, बबल कैंडल, फूल कैंडल आदि तैयार कर रहे हैं। वह ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन बिक्री कर रहे हैं। यह स्वदेशी मेला स्वदेशी जागरण मंच और स्वावलंबी भारत अभियान बिजनौर की ओर से आयोजित हो रहा है। मेले में लगी स्टॉलों पर ग्राहक पहुंच रहे और सामान की खरीदारी कर रहे हैं। मेले के दूसरे दिन स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष शिप्रा गर्ग, प्रीतिका राठी, कोषाध्यक्ष शुची गोयल, स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक प्रशांत महर्षि, जिला संयोजक सतीश त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें