शौचालयों की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह के हवाले
धामपुर। एडीओ पंचायत ने गांव बालकिशनपुर और पीपलसाना के सामुदायिक शौचालयों की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को सौंपी गई। इस मौके पर विकास विभाग के अधिकारियों ने गांव में सफाई अभियान चलवाया।
एडीओ पंचायत अनिल कुमार चौहान ने गांव में बने सामुदायिक शौचालय की देखभाल करने और सफाई करने को गांव की स्वयं सहायता समूह की सदस्य ज्योति को शौचालय की चाबी सौंपी। शौचालय की देखभाल के लिए छह हजार रुपये माह मिलेंगे और तीन हजार रुपये शौचालयों में साबुन, तौलिए, सैनिटाइजर, बाल्टी, मग्घा, झाडू की व्यवस्था करने को दिए जाएंगे। यानि कि हर माह उसे नौ हजार की नकदी मिलेगी। उधर, ग्राम पंचायत पीपलसाना में एचएनआरएलएम समूह की महिला गीता देवी को सार्वजनिक शौचालय पर नियुक्त किया गया। नियुक्ति पत्र प्रदान कराते हुए समूह सखी आशा देवी, ग्राम प्रधान नरेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी हिमांशु चौहान, रीता देवी, सविता देवी, कविता देवी, सुशीला देवी रहीं।