फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दिव्यांग की गला दबाकर हत्या

Sun, 28 Sep 2025 05:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
मृतक मोनू सैनी का फाइलफोटो
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा में शुक्रवार रात बड़े भाई ने अपने 26 वर्षीय दिव्यांग छोटे भाई मोनू की गला घोटकर हत्या कर दी। उसका शव कमरे में पड़ा मिला। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भागे हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि नशे की हालत में दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान बड़े भाई रवि सैनी ने मोनू के चेहरे पर कंबल डालकर उसकी गला घोटकर हत्या कर दी और मौके से भाग गया। हत्या का पता शनिवार सुबह लगा। मृतक के गले और सीने पर चोट के निशान हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की मौसी ममता देवी ने बताया कि दोनों भाइयों में आपस में बनती नहीं थी। दोनों शराब के आदी थे। नशे की हालत में अक्सर झगड़ा करते रहते थे।
मृतक मोनू की बहन आरती देवी ने बताया कि वह पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। पुश्तैनी घर में रवि सैनी परिवार के साथ दूसरी मंजिल पर रहता है, जबकि मोनू ग्राउंड फ्लोर पर रहता था। मोनू की अभी शादी नहीं हुई थी। वह दिव्यांग था और टेलर का काम करता था, जबकि रवि हलवाई का काम करता है।
विज्ञापन

उधर, फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ अभय कुमार पांडेय का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग सकेगा। इस मामले में आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें