फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान से अफसरों ने खड़े किए हाथ

Sun, 03 Feb 2019 11:36 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में डीएम से वार्ता करते आजाद किसान यूनियन के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में गन्ना भुगतान के लिए प्रशासन की आजाद किसान यूनियन   के साथ बैठक फिर बेनतीजा रही। किसानों ने सोमवार को 12 बजे तक भुगतान न होने पर आत्मदाह का  एलान कर रखा है। किसानों का आरोप है कि बैठक के दौरान भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह डीएम से अलग कक्ष में मिले, लेकिन किसानों की सुध तक   नहीं ली। किसानों ने इस पर रोष   जताया है। किसानों का कहना है कि वे सोमवार को कलक्ट्रेट में चिता बनाकर सामूहिक आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन

डीएम आवास पर हुई बैठक में डीएम अटल कुमार राय, एसडीएम बृजेश कुमार, डीसीओ यशपाल सिंह, बिजनौर मिल के प्रशासनिक अधिकारी एके सिंह, जीएम केन राहुल चौधरी आदि ने किसानों से वार्ता की। करीब डेढ़ घंटे तक चली वार्ता में कोई      हल नहीं निकला। राष्ट्रीय अध्यक्ष   राजेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में किसानों ने वेव ग्रुप से कम से कम 50 करोड़ का भुगतान सोमवार को      कराने का प्रस्ताव रखा गया। लेकिन मिल और प्रशासनिक अधिकारी   भुगतान कराने के नाम पर केवल टालने वाला रवैया ही अपनाए रहे। उन्होंने किसानों से धरना प्रदर्शन करने और आंदोलन को कुछ दिन के लिए     टालने का आग्रह किया।
राजेंद्र सिंह के अनुसार किसानों से डीएम की वार्ता के दौरान भाजपा   सांसद भारतेंद्र सिंह भी वहां आ गए। वे डीएम के साथ अलग कक्ष में गए और वहां उनसे वार्ता की। इसके बाद जब सांसद वहां से जाने लगे तो किसानों ने उन्हें बताया कि चार फरवरी तक भुगतान न मिलने पर किसानों ने आत्मदाह की चेतावनी दे रखी है। इस पर सांसद यह कहते हुए चले गए कि मुख्यमंत्री ने इस बारे में कार्रवाई करने की बात कही है। सांसद ने किसानों से कोई वार्ता नहीं की। सांसद के इस रवैये से किसानों में रोष है। राजेंद्र सिंह के अनुसार किसान भुगतान न मिलने पर चार फरवरी सोमवार को कलक्ट्रेट में आत्मदाह करने की बात पर अडिग हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह, एमपी सिंह, शीशराम सिंह, संजीव कुमार, पवन सिंह, धर्मेंद्र, गिरिराज सिंह,    हुकुम सिंह, जितेंद्र कुमार, नीरू पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाकियू का धरना जारी
चांदपुर में बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर भाकियू का तहसील परिसर में धरना जारी है। रविवार को चौधरी दलेल सिंह की अध्यक्षता व शीशपाल सिंह के संचालन में आयोजित धरने पर वक्ताओं ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान होने के बाद ही किसान अपने घर जाएंगे। तहसील में तालाबंदी कर भाकियू ने तहसील पर अपना पूरा कब्जा कर रखा है। वक्ताओं ने नलकूपों का भार बढ़ाने पर रोष व्यक्त करते हुए चार फरवरी को विद्युत विभाग के दोनों डिविजनों में तालाबंदी कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। रामपाल सिंह, अशोक कुमार, कल्याण सिंह, खुशपाल सिंह, सुभाष सिंह, रामस्वरूप सिंह, सोमदत्त सिंह, चंद्रपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, इंद्रराज सिंह, सुरेश, विजय, राकेश, अनुज, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें