फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 60 साल पुरानी पाइप लाइन टूटने से आधे शहर को नहीं मिला पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
-शुक्रवार की दोपहर शहर की मुख्य पाइप लाइन हो चुकी थी क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

- शनिवार को दिनभर लाइन ठीक करने में जुटे रहे पालिका कर्मी
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शहर को पेयजल की आपूर्ति देने वाली मुख्य पाइप लाइन टूट जाने की वजह से 24 घंटा तक आधे शहर को पानी मुहैया नहीं हो सका। दरअसल 62 साल पुरानी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त की वजह गैस पाइप लाइन का बिछाए जाना रहा। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार की देर शाम पाइप लाइन को ठीक कर लिया गया।
शुक्रवार की सुबह रम्मू के चौराहे पर एचपीसीएल की ओर से गैस पाइप लाइन डाली जा रही थी। इसी दौरान शहर की मुख्य पेयजल पाइप लाइन टूट गई। जिसके चलते तुरंत ही पानी की आपूर्ति को बंद करना पड़ा। ईओ विकास कुमार ने बताया कि यह शहर की सेंट्रल पाइप लाइन है, जोकि साल 1962 में डाली गई थी।
विज्ञापन

उधर पेयजल की आपूर्ति ठप होते ही जाटान, खत्रियान, मिर्दगान, सोतियान, जुलाहान में पानी की किल्लत हो गई। इसका असर नई बस्ती तक भी पड़ा। पानी नहीं आया तो लोग हैंडपंप की ओर दौड़ पड़े। जिनके आस पास हैंडपंप नहीं था, उन्होंने पड़ासियों के सबमसर्बिल का सहारा लिया। शुक्रवार की दोपहर, शाम और शनिवार को भी सुबह से लेकर दोपहर तक पानी नहीं आया।

पानी की परेशानी लोगों की जुबानी
मोहल्ला जाटान में रहने वाली प्रियंका गर्ग ने बताया कि पहले तो पानी आने का इंतजार किया गया लेकिन बाद में मालूम हुआ कि पाइप लाइन टूटी है तो पड़ोस में लगे हैंडपंप से पानी भरने को मजबूर हुए। सालों बाद बाल्टी उठाकर दूर से पानी लाना पड़ा।

अर्चिता गुप्ता ने बताया कि रसोई में खाना बनाने के लिए पानी नहीं था। खाना नहीं बन सका तो परिवार के लोग बाल्टी लेकर पड़ोस में पहुंचे, तब कहीं का जाकर केवल जरुरत के लिए ही पानी मिल सका। कपड़े धोने और साफ सफाई के लिए भी परेशानी रही।

डा. दिग्विविजय चौधरी ने बताया कि पानी नहीं आने की वजह से नहाने की दिक्कत खड़ी हो गई थी, जिसके चलते सबमसर्बिल से पानी भरा गया। मोहल्ले के लोगों ने लाइन लगाकर एक एक बाल्टी पानी भरा। बच्चे भी पानी ढोने में लगे रहे।

अंकुर सिंघल ने बताया कि मोहल्ले में सिर्फ दो ही इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हुए हैं। अरसे के बाद इन हैंडपंपों पर लाइन में लगकर लोगों को पानी भरना पड़ा। भयंकर गर्मी के बीच पानी की किल्लत ने सभी को परेशानी में डाल दिया था।
विज्ञापन


वर्जन:::
गैस की पाइप लाइन बिछाने वालों ने पानी की पाइप लाइन को तोड़ दिया था। यह शहर की सेंट्रल पाइप लाइन है जोकि 1962 में डाली गई थी। पाइप लाइन टूटने की वजह से लोगों के मकानों को खतरा हो सकता था, इसलिए पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई। अब पाइप लाइन को ठीक कर लिया गया है, धीरे धीरे आपूर्ति बहाल की जा रही है।...विकास कुमार, ईओ पालिका बिजनौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें