हल्दौर के गांव चांदा नंगली में युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : BIJNOR
युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
हल्दौर। गांव चांदा नंगली निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ईंट भट्ठे के कुछ श्रमिकों को युवक का शव जंगल में पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
गांव चांदा नगंली निवासी माहुल कुमार (23) बिजनौर के एक पेपर मिल में काम करता था। मृतक के परिजनों के अनुसार मंगलवार शाम करीब आठ बजे वह अपने घर से किसी काम से कहकर निकल गया। रात तक वह अपने घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसको तलाश किया। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह करीब पांच बजे गांव में लोगों को गांव चांदा नंगली निवासी एक किसान के खेत पर एक पेड़ पर माहुल कुमार का शव लटका दिखाई दिया। उसके गले में रस्सी का फंदा पड़ा हुआ था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। परिजन व अन्य ग्रामीणों ने रस्सी से लटके शव को पेड़ से नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। माहुल के चाचा विपिन कुमार ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।