फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू और प्रशासन की वार्ता, हल्दौर सीएचसी को बनाया गया कोविड सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर सीएचसी को बनाया गया कोविड सेंटर
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू युवा के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कोरोना की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन के साथ वार्ता की। वार्ता के बाद अफसरों ने हल्दौर सीएचसी को क्वारंटीन सेंटर बनाने की बात कही है। इसके अलावा गांवों में अभियान चलाकर बुखार पीड़ितों के एंटीजन टेस्ट भी कराए जाएंगे।
दिगंबर सिंह के अनुसार कोरोना से जिले के हालात विकट होते जा रहे हैं। बहुत से लोग उन्हें फोन करके मदद मांग रहे थे। वे प्रशासनिक अफसरों से जनता की मदद करा रहे थे। उन्होंने शनिवार को हल्दौर, नजीबाबाद के ऑक्सीजन प्लांट पर ऑक्सीजन सिलिंडरों की उपलब्धता देखी। इसके बाद जाकर डीएम रमाकांत पांडेय, सीएमओ डॉ. विजय सिंह व अन्य प्रशासनिक अफसरों से बात की। बताया कि गांवों में लोगों की बुखार से बड़े पैमाने पर मौत हो रही है। जनता को ये भी नहीं पता है कि गांवों में बुखार फैला है या कोरोना। जिले में केवल दो कोविड सेंटर जिला अस्पताल और पुलकित हॉस्पिटल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिगंबर सिंह ने कहा कि ऑक्सीजन या बेड की कमी से किसी भी मरीज की जान जाती है तो इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। दिगंबर सिंह के अनुसार अफसरों ने उनसे बात के बाद हल्दौर सीएचसी को भी कोविड सेंटर बना दिया है। दिगंबर सिंह ने भी जनता से लोगों से बेवजह घर से न निकलने, गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें