एसएसआई की फेसबुक आईडी हैक करके मांगे रुपये
बिजनौर। शहर कोतवाली के एसएसआई नरेंद्र गौड़ की फेसबुक आईडी को हैक करके कासगंज के भाजपा जिलाध्यक्ष पुणेंद्र सोलंकी समेत कई लोगों से मदद के नाम पर रुपये मांगे गए है। रुपये मांगने वाले लोगों ने एसएसआई से मोबाइल पर बात की तो उन्हें इसका पता चला। एसएसआई ने अपनी फेसबुक आईडी को बंद कर दिया है।
शहर कोतवाली के एसएसआई नरेंद्र गौड़ के मुताबिक उनकी फेसबुक आईडी को हैक करके कोई रुपये मांग रहा है। आरोपी ने खुद को बीमार बताकर मदद के नाम पर कासगंज के भाजपा जिलाध्यक्ष प्रणेंद्र सोलंकी समेत उनके कई परिचितों से रुपये मांगे थे। रुपये आरोपी ने अपने बैंक खाते में डलवाने को कहा है। उनके पास तीन चार परिचितों के फोन आए कि क्या मुसीबत है। कितने पैसे चाहिए। तब जाकर उन्हें इस बात का पता चला। एसएसआई ने अपनी फेसबुक आईडी बंद करा दी है और लोगों से किसी को भी उनके नाम पर पैसे नहीं देने को कहा है। नरेंद्र गौड़ कासगंज में भी रह चुके हैं। इसके अलावा बिजनौर में भी एक मृतक की फेसबुक आईडी हैक करके रुपये मांगने का मामला प्रकाश में आया है। मोहल्ला अचारजान निवासी पंकज अग्रवाल की फेसबुक आईडी हैक करके चंडीगढ़ के किसी व्यक्ति ने दस हजार रुपये मांगे हैं। पंकज अग्रवाल की मृत्यु हो चुकी है। पंकज के परिजनों ने रुपये मांगने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की हैं। पंकज अग्रवाल की पत्नी संगीता अग्रवाल की आईडी भी हैक कर मैसेंजर के जरिये दूसरे लोगों से रुपयों की मांग की जा रही है।