फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुरु रविदास की कलश यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। पूज्य संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की पावन कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने संत गुरु रविदास के बताए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कलश यात्रा गांव नौरंगपुर से शुरू होकर सब्दलपुर और मानपुर होते हुए गांव सरकथल पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर निवर्तमान विधायक कमलेश सैनी ने कलश यात्रा का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास ने अपने जीवन और शिक्षाओं के माध्यम से समता, सद्भाव, मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर समतामूलक एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री दीपमाला संतोषी, जिला महामंत्री सुधींद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, मंडल अध्यक्ष राकेश सैनी, अशोक सैनी, रूपा, कल्याण और आलोक कुमार आदि भाजपा कार्यकर्ता तथा ग्रामीण मौजूद रहे।
धामपुर। गुरु रविदास के जन्मस्थान सीर गोवर्धनपुर से शुरू हुई माटी कलश यात्रा के धामपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कौड़ीपुरा, पुराना धामपुर, अल्हैपुर, नंगली लाडन आदि गांवों में संत रविदास के मंदिर में पूजा की। मंडलाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने बताया कि संत रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से पावन मिट्टी के कलश भरकर अलग-अलग क्षेत्रों में यात्राएं निकाली जा रहीं हैं।
विज्ञापन

स्वागत करने वालों में मंडल प्रभारी फूल सिंह, पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह, दीप सौरभ सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता, सतमीत सिंह मनी, मयंक अग्रवाल, नागेश्वर दयाल, अनिल शर्मा, मुकुल सैनी, संदीप सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें