फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में निकल रही गुरु दक्षिणा

Sun, 23 Mar 2025 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य चल रहा है। मूल्यांकन में विद्यार्थियों का पुराना रवैया कभी कभी दिखाई दे जाता है। कम पाने को मूल्यांकन के दौरान उत्तर पुस्तिका में रुपये, निवेदन की लाइन लिखी आई है।
विज्ञापन

शहर के मूल्यांकन केंद्र आरजेपी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बिजनौर का मूल्यांकन केंद्र का डीआईओएस, पर्यवेक्षक ने निरीक्षण किया। डीआईओएस जयकरन यादव ने बताया कि मूल्यांकन केंद्रों पर उप प्रधान परीक्षक, परीक्षक उपस्थित रहे थे। अनुपस्थित परीक्षकों को फोन कर सूचना दी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक की तैनाती सही चल रही है। इससे मूल्यांकन कार्य रफ्तार से चल रहा है। उन्होंने बताया कि आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर में शनिवार को 31 हजार, डीएवी इंटर कॉलेज में 17700 तथा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बिजनौर में 24392 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें