फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव शेखुपुरा आलम में दिखा गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। मंडावली क्षेत्र के गांव शेखुपुरा आलम में लगातार गुलदार देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल हैं। ग्रामीण झुंड बनाकर खेतों में काम करने के लिए जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग व सामाजिक वानिकी विभाग से गुलदार को पकड़ कर वन क्षेत्र में छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

शेखुपुरा आलम निवासी सतीश प्रजापति, कुलदीप चौहान, नरेश चौहान, शिवकुमार, अमन सिंह, भोले, चमन सिंह ने का कहना है कि 28 फरवरी को गेहूं के खेत से वन विभाग व सामाजिक वानिकी विभाग ने एक गुलदार को पकड़ा था। तभी से क्षेत्र में अन्य गुलदार सक्रिय हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गन्ने के खेतों को गुलदारों ने अड्डा बनाया हुआ हैं। ग्रामीणों ने कई बार गन्ने के खेत से गुलदार के दहाड़ने की आवाज भी सुनी हैं। ग्रामीणों ने कहा कि एक मार्च को गुलदार ने एक ग्रामीण पर हमला किया, जिसमें वह बालबाल बचा। गुलदार के हमला करने की सूचना से ग्रामीण में भय बना हुआ है। ग्रामीण खेतों में काम करने के लिए झुंड बनाकर जा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग एवं सामाजिक वानिकी विभाग से शेखुपुरा आलम के ग्रामीणों को गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें