फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने विधानसभा में उठाई स्टेडियम निर्माण की मांग

विज्ञापन
नजीबाबाद- विधायक हाजी तसलीम अहमद। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। विधायक हाजी तसलीम अहमद ने विधानसभा के बजट सत्र में नजीबाबाद में वर्षों से लंबित स्टेडियम निर्माण की मांग का मुद्दा उठाया। विधायक ने कहा एक लाख की आबादी वाले नजीबाबाद के युवा और खेलप्रेमी देश में खेलो इंडिया खेलो योजना के बावजूद खेल मैदान न होने से खेलों से वंचित हैं। क्षेत्र की अनेक होनहार खेल प्रतिभाएं स्टेडियम व खेल मैदान न होने से हतोत्साहित हैं। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने विधायक हाजी तसलीम अहमद की खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत उठाई गई मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण की मांग को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही पर सहमति जताई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जीआईसी नजीबाबाद के स्टैब्स ग्राउंड पर लंबे अरसे से खेल प्रतिभाओं के लिए स्टेडियम निर्माण का मुद्दा उठाया जा रहा है। जिला योजना से भी स्टेडियम निर्माण की पहल हुई थी। डेढ़ दशक पूर्व विधायक निधि से खेल मैैदान का भराव कराया गया था। उसके बाद से स्टेडियम निर्माण संघर्ष समिति और खेल प्रतिभाओं को निराशा ही हाथ लगी है। मिनी स्टेडियम निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक जफर जैदी ने विधायक द्वारा विधानसभा पटल पर स्टेडियम निर्माण का मुद्दा उठाने के लिए खेल प्रेमियों की ओर से विधायक का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें