फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावतपुर और श्रवणपुर में दिखा गुलदार, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
महावतपुर और श्रवणपुर में दिखा गुलदार
विज्ञापन

नजीबाबाद। क्षेत्र में गुलदार का आतंक जारी है। गांव महावतपुर बिल्लौच और श्रवणपुर में गुलदार दिखाई देने से ग्रामवासियों में दहशत का माहौल बना है। गुलदार के हमले से एक बाइक सवार बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

तहसील के गांव महावतपुर बिल्लौच निवासी रविंद्र के खेत पर बाबूराम और उसका पुत्र हिमांशु काम कर रहे थे। ट्रैक्टर पर बैठे हिमांशु की नजर गन्ने के खेत में छिपे गुलदार पर पड़ी। गुलदार को देखकर हिमांशु ने शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे किसानों को देखकर गुलदार वहां से भाग निकला। नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग से सोमवार देर शाम आदर्शनगर निवासी शिक्षामित्र संजीव आ रहा था। गांव श्रवणपुर के निकट गुलदार ने संजीव पर हमला बोल दिया। हेलमेट पहने होने के कारण गुलदार के हमले से वह बाल-बाल बच गया। गांव श्रवणपुर निवासी कृष्णदेव का कहना है कि कई दिनों से गुलदार क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। ग्रामवासियों ने गांव से कुछ फांसले पर स्थित विजय के घर के गेट के सामने गुलदार को देखा था। क्षेत्र में गुलदार दिखाई देने से ग्रामवासियों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें