फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद - पत्थरगढ़ किले पर पहुंचा गुलदार, लोगों में दहशत

Sat, 06 May 2023 10:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- किले की चहारदीवारी पर चलते गुलदार का वीडियो वायरल
विज्ञापन

फोटो-06एनजेडबी05आर

संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। पत्थरगढ़ के किले पर गुलदार देखे जाने से क्षेत्रवासियों में दहशत है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और वन विभाग से आबादी के बीच आ रहे गुलदारों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

कृषि उत्पादन मंडी समिति के निकट स्थित पत्थरगढ़ के किले की दीवार पर गुलदार का चहल कदमी करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। सुल्ताना डाकू के नाम से मशहूर किले पर घूमने आए युवकों ने शुक्रवार शाम किले की चहारदीवारी पर गुलदार की चहल कदमी का वीडियो बना लिया। किले के दोनों ओर गांव घिसटपुरी और महावतपुर बिल्लौच स्थित हैं। गांव और आसपास के बड़ी संख्या में ग्रामीण किले के बीच से होकर आवागमन करते हैं। रोजाना बड़ी संख्या में लोग किले में घूमने के लिए भी पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों मो. आसिफ, अनिल कुमार, सुधाकर, शमशीर ने वन विभाग और प्रशासन से जन सुरक्षा की दृष्टि से अक्सर गुलदार के आबादी के बीच पहुंचने को गंभीरता से लेकर किले में प्रवेश पर अंकुश लगाने की मांग की है। गांव महावतपुर से लगभग एक किलोमीटर के फासले पर समीपुर में आकाशवाणी का ट्रांसमीटर स्थित है। ट्रांसमीटर परिसर की झाड़ियों में कई वर्षों से गुलदार और उनके शावक देखे जा रहे हैं। लोगों का अनुमान है कि आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में गुलदार हैं। किसी भी समय वह आवागमन करने वाले ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें