फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हल्दौर - कम लागत में प्राकृतिक खेती से लें गन्ने की ज्यादा पैदावार

Sat, 06 May 2023 10:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बिलाई चीनी मिल के सभागार में क्षेत्र के किसानों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर। बिलाई चीनी मिल के सभागार में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें महाराष्ट्र के मिल फाउंडेशन व कृषकों ने किसानों को कम लागत में गन्ने की प्राकृतिक खेती करने का प्रशिक्षण दिया। किसानों को प्राकृतिक खेती करने के बारे में बताया।
बिलाई चीनी मिल के सभागार कक्ष में शनिवार को आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कमल नयन जमनालाल बजाज फाउंडेशन, वर्धा (महाराष्ट्र) से बिलाई चीनी मिल परिक्षेत्र के गन्ना कृषकों को प्रशिक्षित करने आए प्राकृतिक खेती के वैज्ञानिक सचिन झाड़े (कार्यक्रम अधिकारी), प्रशांत सिरोड़े, सतीश सूर्यवंशी मौजूद रहे। महाराष्ट्र से आए किसान सचिन चतुर ने कहा कि आज के युग में रासायनिक खेती का प्रचलन बढ़ने से जहां एक ओर खेती का खर्च दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जमीन भी बंजर हो रही है।
विज्ञापन

मनुष्य के शरीर पर इसका कुप्रभाव पड़ने से अनेकों बीमारियां बढ़ रही हैं। अतः आज आवश्यक है कि रासायनिक खेती को छोड़कर प्राकृतिक खेती की तकनीक को अपनाया जाए। सचिन झाड़े ने बताया कि प्राकृतिक खेती के अन्तर्गत बाजार से कुछ भी खरीदने की आवश्यकता नहीं है। केवल एक देशी गाय एवं उसके मूत्र एवं घर में उपलब्ध सामग्री से ही खेत तैयार करने के लिए जीवामृत व घनजीवामृत, बीज उपचार के लिए बीजामृत, फसल सुरक्षा के लिए फफूंदनाशक आदि तैयार किया जा सकता है। किसानों को इन्हें तैयार करने की विधि और प्रयोग के संबंध में बताया गया। प्रशांत सिरोड़े ने प्राकृतिक खेती के साथ सह फसल भी लेने पर जोर दिया।
विज्ञापन


गन्ने के खेतों का निरीक्षण किया
महाराष्ट्र से आई टीम ने प्राकृतिक खेती आधारित गन्ना खेतों का निरीक्षण किया। चीनी मिल के इकाई प्रमुख विकास सिंह त्यागी ने बताया कि आज किसान परिवारों में जोत छोटी होती जा रही है, इसलिए खेती के खर्च को कम करके ही बचत की जा सकती है। इस मौके पर गन्ना महाप्रबंधक जयवीर सिंह ने मिल परिक्षेत्र के समस्त किसानों से कहा कि ग्रामवार गन्ना सर्वेक्षण कार्य शुरू हो गया है, समस्त किसान अपने खेतों पर रहकर गन्ना प्रजाति, पेड़ी, पौधा का सही तरह से सर्वे कराएं। कार्यक्रम का संचालन डी. प्रकाश (गन्ना विकास प्रमुख) ने किया। इस अवसर पर चीनी मिल के सहायक महाप्रबंधक सिताब सिंह, एचआर संजय गोयल, नवीन आर्य मनोज गिल, मनोज तोमर, नरेंद्र सिंह व कृषक धर्मेंद्र सिंह, शूरवीर सिंह, वीरपाल सिंह, प्रमोद, दिनेश, जितेंद्र, होशराम सिंह, विजयपाल सिंह, टीकम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें