फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्गी फार्म की जाली तोड़कर भाग गया गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुर्गी फार्म की जाली तोड़कर भाग गया गुलदार
विज्ञापन

धामपुर। वन विभाग की दो रेंज धामपुर और साहुवाला के अधिकारी बृहस्पतिवार को मुर्गी फार्म में घुसे गुलदार को पकड़ने के लिए प्रयास करते रहे, लेकिन रात में किसी समय गुलदार फार्म में लगी लोहे की जाली को तोड़कर भाग गया। इसके बाद क्षेत्रवासियों में दहशत पैदा हो गई। लोगों का कहना है वन विभाग की टीम को गुलदार को पकड़कर वनों में छोड़ना चाहिए था।
विज्ञापन

गौरतलब है की शेरकोट में हरेवली मार्ग पर नहर के पास मोहल्ला निकम्माशाह निवासी एक व्यक्ति का मुर्गी पालन फार्म है। बृहस्पतिवार को जब मुर्गी फार्म पर मौजूद कर्मचारी दाना डालने गया तो उसी दौरान गुलदार अंदर घुस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कर्मचारी को बाहर निकालकर फार्म हाउस का गेट बंद कर दिया। सूचना पर डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह और वन दरोगा लक्ष्मीकांत टीम के साथ पर मौके पर पहुंचे। शाम तक गुलदार पकड़ में नहीं आया तो पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने का प्रयास किया गया। वन विभाग के अधिकारी एक दिशा में डेरा डालकर पकड़ने की जुगत में लगे थे। इसी बीच गुलदार ने फार्म हाउस के दूसरी दिशा में लगी लोहे की जाली को गिराया ओर जंगल की ओर भाग गया। डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने लोगों से सतर्कता के साथ जंगल में काम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें