मंडावली/नजीबाबाद। मंडावली क्षेत्र के गांव शेखुपुरा आलम में गेहूं के खेत में एक गुलदार देखा गया। खेत में गुलदार देखे जाने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सामाजिक वानिकी रेंज अधिकारी को दी हैं।
मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम शेखुपुरा आलम में एक किसान गंगाराम के गेहूं के खेत में एक गुलदार देेखा गया। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। किसान शिवकुमार, नरेश, दिलावर, अमन, अभिषेक, कुलदीप, अंकित, सुमित, अरुण ने खेत पर जाकर देखा तो गुलदार जोर-जोर से गुर्राने लगा, लेकिन गुलदार ग्रामीणों को देखकर वहां से भाग नहीं सका। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार को देखकर ऐसा प्रतीत हुआ कि वह बीमार अवस्था में हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सामाजिक वानिकी के रेंज अधिकारी अरविंद श्रीवास्तव को दी। उन्होंने ग्रामीणों को मौके पर टीम भेजने का आश्वासन दिया हैं।