फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: गुलदार ने पूर्व प्रधान पर किया हमला, पकड़ते समय दो कर्मचारी भी हुए घायल, गांव में दहशत

Fri, 17 May 2024 01:49 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर में गुलदार ने पूर्व प्रधान पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं, गुलदार को पकड़ते समय दो कर्मचारी भी घायल हो गए।
विज्ञापन
गुलदार ने पूर्व प्रधान पर हमला किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव हैजरपुर में खेत पर तौरी सब्जी आदि फसल तोड़ते समय गुलदार ने किसान पूर्व प्रधान मदन सिंह पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को सीएचसी स्याऊ से बिजनौर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जाल डालकर गांव के लोगों की मदद से गुलदार को पकड़ा। गुलदार को पकड़ते समय गुलदार ने वन विभाग के दो कर्मचारियों को भी घायल कर दिया।

गांव हैजरपुर निवासी पूर्व प्रधान अपनी पत्नी धर्मवीर, पुत्र विकास, नौकर ओमपाल व चिंटू के साथ खेत पर तौरी कद्दू आदि सब्जी तोड़ रहा था। अचानक गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले में पूर्व प्रधान मदन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी स्याऊ से बिजनौर के लिए रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: बेटी चीखती रही; पर पिता करता रहा ताबड़तोड़ वार, टूट गई सांसों की डोर, बोला- इज्जत के खातिर मार डाला
विज्ञापन

उधर, सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गांव के लोगों की मदद से जाल डालकर गुलदार को कब्जे में ले लिया। गुलदार को पकड़ते समय गुलदार के हमले से वन श्रमिक कर्मचारी पीताम्बर सिंह व अफजाल अहमद हो गए। घायलों को सीएचसी स्याऊ से प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Double Murder in Bijnor: दो बहनों को उतारा मौत के घाट, मां के पास सो रही थी दोनों, सामने आई वारदात की बड़ी वजह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें