फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक ने की अमर्यादित टिप्पणी, केस दर्ज, इस मांग को लेकर जाट समाज में आक्रोश

Fri, 17 May 2024 01:38 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : यूपी के बिजनौर जिले में हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अंशुल राजपूत ने जाति विशेष के विरुद्ध अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। इस मामले में मुदकमा दर्ज हो गया है। वहीं, अंशुल राजपूत को पद से भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन
युवकों ने थाना घेरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के किरतपुर में हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अंशुल राजपूत ने जाति विशेष के विरुद्ध अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। इस मामले में किरतपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि गांव गाजीपुर निवासी विवेक पुत्र देवराज सिंह ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर गांव शकरपुरी निवासी अंशुल राजपूत पुत्र पारेश सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई है।

Trending Videos

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें अंशुल राजपूत अपने एक अन्य साथी से बातचीत कर रहा है। बातचीत में दो बड़े नेताओं को खूब अपमानित कर रहे हैं। ऑडियो वायरल होने पर जाट समाज में आक्रोश फैल गया और किरतपुर क्षेत्र के गांव गाजीपुर निवासी विवेक द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अंशुल राजपूत की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाट समाज में आक्रोश है।

अंशुल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाट समाज के युवा मंडी समिति में एकत्रित हुए और पैदल चलकर थाने पहुंचे। इस दौरान सभी थाना प्रांगण में जमा हुए और धरने पर बैठ गए। थाना प्रभारी ने युवाओं को समझाया और विश्वास दिलाया कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: बेटी चीखती रही; पर पिता करता रहा ताबड़तोड़ वार, टूट गई सांसों की डोर, बोला- इज्जत के खातिर मार डाला
विज्ञापन

अंशुल राजपूत को हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक पद से हटा दिया गया है। हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय संयोजक चंद्र पाल सिंह प्रजापति ने किरतपुर निवासी अंशुल को जिला संयोजक पद से हटा दिया है। अंशुल आर्य के साथ-साथ गगन सोम प्रांत टोली विधि आयाम को पद मुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें: Double Murder in Bijnor: दो बहनों को उतारा मौत के घाट, मां के पास सो रही थी दोनों, सामने आई वारदात की बड़ी वजह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें