फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पर गुलदार ने किया हमला, दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। गांव तुरतपुर में आबादी में गुलदार के घुसने से लोगों में दहशत का माहौल है। गुलदार ने घर के आंगन में एक किसान पर हमला कर जख्मी कर दिया, जिसका उपचार निजी चिकित्सक व पीएचसी कासमपुरगढ़ी में कराया गया। ग्रामीणों में गुलदार को लेकर भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी हरवंश पुत्र बलदेव ने बताया कि वह देर रात अपने घर के आंगन में खड़ा था। अचानक घर में घुसे गुलदार ने उस पर हमला कर जख्मी कर दिया। बमुश्किल शोर मचाकर लाठी डंडो से गुलदार को जंगल में खदेड़ा। जख्मी युवक का निजी चिकित्सक नवाबपुरा में प्राथमिक उपचार कराकर पीएचसी कासमपुरगढ़ी में उपचार कराया गया। ग्रामीण विजेंद्र सिंह, हरवंश सिंह, जयप्रकाश, ओमप्रकाश सिंह, सुलतान सिंह तथा राजेंद्र सिंह सहित अनेक ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार तुरतपुर की पुलिया व आते जाते राहगीरों को भी सड़क पर दिखाई देता रहता है।
वहीं अब गुलदार के घरों में घुसने से भय का माहौल है। ग्रामीण अपनी सुरक्षा के चलते गुलदार के भय से अकेले निकलने में भी घबरा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार वन विभाग के अधिकारियों से भी गुलदार को पकड़ने की मांग की गई। किंतु कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों से गुलदार को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है। वन दरोगा सुनील राजौरा ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने तथा अधिकारियों को अवगत कराकर गांव में पिंजरा लगाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें