फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी बीमारी से बचाव के लिए कीटनाशक का छिड़काव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पंचायतों में पशुओं में फैल रही लंपी बीमारी से बचाव के लिए कीटनाशक का छिड़काव तथा साफ सफाई का अभियान शुरू हो गया है। हर पंचायत में नोडल अधिकारी तैनात कर दिए हैं। नोडल अधिकारियों को रोजाना डीपीआरओ दफ्तर में रिपोर्ट देने को कहा गया है। गोशालाओं में प्राथमिकता से छिड़काव करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

पशुओं में लंपी बीमारी फैल रही है। जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिजेंद्र सिंह के अनुसार यह वायरस से फैलने वाली बीमारी है, बचाव ही बीमारी का इलाज है। मेडिकल टीम गांवों में तैनात हैं। बचाव को पशुशाला की सफाई आदि जरूरी है। डीएम उमेश मिश्रा ने गांवों में बचाव के इंतजाम करने की हिदायत दी। सतीश कुमार ने बताया कि डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश के अनुपालन में 11 ब्लॉक की 1123 पंचायतों में सोडियम हाइपोक्लोराइड दवाइयों का छिड़काव, फॉगिंग व सफाई अभियान मंगलवार से शुरू हो गया है। गोशालाओं पर विशेष निगाह है।
एडीओ गोशालाओं की देंगे सुबह शाम रिपोर्ट
डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि ब्लॉक के एडीओ पंचायत नोडल अधिकारी हैं। गांव में सफाई व छिड़काव की रोजाना जानकारी डीपीआरओ कार्यालय में दी जाएगी। एडीओ पंचायत को गोशालाओं में सफाई की प्रतिदिन सुबह शाम रिपोर्ट देनी है। इसकी रैंडम चेकिंग कराई जाएगी, कमी मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें