फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइट कोरोना में गुलाब सिंह को पांचवां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइट कोरोना में गुलाब सिंह को पांचवां स्थान
विज्ञापन

रेहड़। फाइट कोरोना पेज के माध्यम से आयोजित निबंध प्रतियोगिता में रेहड़ थाने के आरक्षी गुलाब सिंह को पांचवां स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया की फेस बुक पेज पर चलाये जा रहे फाइट कोरोना मूवमेंट के अंतर्गत 11 से 13 अप्रैल तक कैरोना संक्रमण के दृष्टिगत लॉकडाउन को प्रभावी बनाने में आम आदमी की भूमिका नामक विषय पर आनलाइन निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराई गई गयी थी। जिसमे पांच सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। कुशल एवं प्रभावशाली लेखन के लिए पूरे जिले से छह लोगों का चुनाव किया गया। जिसमें रेहड़ थाने में तैनात आरक्षी गुलाब सिंह वालिया को पांचवां स्थान मिला। पुलिस अधीक्षक बिजनौर की ओर से दिया गया प्रशस्ति पत्र मंगलवार को एसओ रेहड़ ने गुलाब सिंह को सौंपा। जिले में पांचवां स्थान व प्रशस्ति पत्र मिलने पर थाना प्रभारी सहित समस्त स्टाफ ने गुलाब सिंह को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें