फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जीएसटी टीम का बिजनौर और मुरादाबाद में छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। राज्य जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा की टीमों ने मुरादाबाद और बिजनौर में छापे मारे। बोगस बिलिंग पर आईटीसी क्लेम करने वाले फर्म मालिकों ने खरीद के अनुरूप कम बिक्री दिखाई थी। फर्म संचालकों से अधिकारियों ने एक करोड़ नौ लाख रुपये जमा कराए हैं। टीम जांच के सभी प्रपत्र अपने साथ ले गई है। इसमें कई करोड़ के कर अपवंचन की आशंका है। बिजनौर की आईटीसी कंपनी के माल के लिए अधिकृत एक अन्य फर्म का ब्योरा खंगाला गया था। पता चला कि व्यापारी ने माल की लगातार बिक्री की, लेकिन टर्नओवर बहुत कम दिखाया जा रहा था। खरीद के अनुरूप बिक्री नहीं दिखाई जा रही थी। नकद रुपया जमा कराया जा रहा था।
इस फर्म की जांच विशेष अनुसंधान शाखा की बिजनौर इकाई ने की थी। व्यापारी ने मौके पर ही 34 लाख रुपये जमा करा दिए। विशेष अनुसंधान शाखा की टीम डाटा एनालिसिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद जोन अपर आयुक्त ग्रेड वन आरएस द्विवेदी, अपर आयुक्त (प्रशासनिक राज्यकर मुरादाबाद जोन) आरए सेठ ने मुरादाबाद में भी एक मैंथा कारोबारी पर कार्रवाई की। मुरादाबाद और बिजनौर में हुई एसआईबी की कार्रवाई में एक करोड़ नौ लाख रुपये जमा कराए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें