फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें युवा:कपिलदेव अग्रवाल

विज्ञापन
बिजनौर में राजकीय पॉलिटेकनिक वृहद रोजगार मेले छात्रा को नियुक्ति पत्र देते प्रभारी मंत्री कपिल - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
‘सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें युवा’
विज्ञापन

बिजनौर। राजकीय पॉलिटेक्निक व मवाना पॉलीटेक्निक के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में कई जिलों के पॉलीटेक्निक के 750 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रोजगार मेले में जेबीएम अहमदाबाद, जेक्यूएच इलेक्ट्रोनिक्स नोएडा, हेलोनिक्स गुजरात, मिंडा ऑटो लिमिटेड गुजरात, युवा शक्ति फाउंडेशन हरिद्वार कंपनी की ओर से आए अफसरों ने विद्यार्थियों का इंटरव्यू लिया। 300 युवाओं को नियुक्ति प्रदान की गई। जिले के प्रभारी मंत्री/व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने से ही मंजिल मिलती है। संयुक्त निदेशक पश्चिम क्षेत्र दौराला मेरठ जेएल वर्मा ने जिले में और रोजगार मेले आयोजित करने की बात कही। मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली, सहारनपुर, मुरादाबाद, मथुरा के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य सलिल शर्मा, आरिफ महमूद, प्लेसमेंट ऑफिसर जितेंद्र सिंह, मनोज कुमार, जैनेंद्र सिंह, मनोज कुमार, अमित सिंह, जितेंद्र राणा, नवीन गौतम, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें