फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करें अधिकारी:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
‘शिकायतों का गंभीरता से निस्तारित करें अधिकारी’
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली सभी शिकायतों का निर्धारित समय में पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण करें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आगामी तहसील समाधान दिवस से पूर्व सभी शिकायतों का निस्तारण कराएं। उन्होंने भी निर्देश दिए कि नगर क्षेत्रों में सड़कों के किनारे किसी भी हालत में कूड़ा न जलाएं। इस दौरान आईं कुल 47 में से छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को सदर तहसील के ड्वाकरा हॉल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम रमाकांत पांडेय ने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा है कि प्रदेश के नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों का लाभ पूर्ण गुणवत्ता के साथ पात्र व्यक्तियों जन कल्याणकारी योजनाओं के फायदे बताएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों को पूर्ण गुणवत्ता और मानक के साथ निस्तारित कराएं और शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी निश्चित रूप से प्राप्त कर लें। डीएम ने अफसरों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता को संतुष्ट किए बिना शिकायत का निस्तारण स्वीकार्य नहीं होगा। वर्तमान और लंबित शिकायतों को निस्तारित कराकर शिकायतकर्ता की संतुष्टि आख्या के साथ संलग्न करें। इस दौरान कुल 47 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से छह का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक, डीआरडीए के परियोजना निदेशक वीपी श्रीवास्तव, सदर तहसीलदार प्रीति सिंह, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता आदि जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें