फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु मसीह को किया नमन

विज्ञापन
नजीबाबाद सेंट मेरी चर्च में गुड फ्राइडे पर प्रार्थना करते मिशनरी सदस्य। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशू मसीह को किया नमन
विज्ञापन

नजीबाबाद। गुड फ्राइडे श्रद्धा और सादगी के साथ मिशनरी संस्थाओं ने मनाया। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ चंद सदस्यों ने ही विशेष प्रार्थना की और प्रभु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सेंट मेरी चर्च में प्रभु यीशू मसीह का बलिदान दिवस सादगी के साथ मनाया गया। सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर सेंट मेरी गिरजा घर में चंद सदस्यों ने गुड फ्राइडे पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में भाग लिया। लॉकडाउन के चलते सेंट मेरी गिरजा घर सूना रहा। सेंटमेरी स्कूल के प्रबंधक फादर वर्गीस ने कहा कि प्रभु यीशू मसीह ने दुनिया को मानव प्रेम, इंसानियत और त्याग का पैगाम दिया। उन्होंने कहा क्रूस मरण बलिदान के माध्यम से यीशू मसीह ने असहनीय पीड़ा के साथ दिए गए बलिदान से यह साबित कर दिखाया कि मानव प्रेम से बड़ा कोई धर्म नहीं है। प्रार्थना सभा में सिस्टर जैनी फ्रांसिस, सिस्टर डालिया, सिस्टर अर्चना, ब्रदर अखिल और प्रिंस ने भाग लिया। प्रभु यीशु मसीह से दुनिया को कोरोना से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें