बिजनौर में ग्रीन यूपी योजना के तहत पौधरोपण की तैयारी पूरी हो गई है। वन विभाग को जिले में एक दिन 8.89 लाख पौधे रोपित करने हैं। जिले को हराभरा बनाने के लिए सामाजिक संगठनों से भी सहयोग का आह्वान किया गया है।
प्रदेश सरकार ने एक दिन में पूरे प्रदेश में छह करोड़ पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा है। लक्ष्य के अनुरूप जिला बिजनौर में एक हजार दस हेक्टेयर भूमि में करीब 8.89 पौधे रोपित किए जाएंगे। जिले की सभी 12 रेंजों में वन क्षेत्र, नहर व सड़क किनारे की पट्टी में पौधरोपण के लिए गड्ढे खुदवा दिए गए हैं। इन गड्ढों में खाद डालने का काम किया जा रहा है। एक से सात जुलाई तक विभाग में वन महोत्सव मनाया जाएगा।
इस महोत्सव के दौरान अथवा बाद में बरसात की पहली बारिश होते ही पौधरोपण की तिथि घोषित की जाएगी। 24 घंटे में पूरे प्रदेश के साथ जिले में दिए हुए लक्ष्य का पौधरोपण किया जाएगा। जिले में दो सामाजिक वानिकी है। दोनों का अलग-अलग लक्ष्य मिला है।