फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र का महापर्व आज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतंत्र का महापर्व आज
विज्ञापन

बिजनौर। सियासी दंगल में किस्मत आजमा रहे 89 उम्मीदवार प्रचार बंद होने तक मतदाताओं की चौखट पर दस्तक दे रहे थे, अब बारी जनता की है। ईवीएम में दबने वाला एक-एक बटन सियासत की सीढ़ी चढ़ाएगा। सियासत के सूरमाओं में कौन विधानसभा की देहरी लांघ पाएगा, यह फैसला आज जनता कर देगी। मतदान से पहले की आखिरी रात को भी प्रत्याशी सो नहीं पाए। देर रात तक समीकरण को अपने पक्ष में करने के लिए लगे रहे।
आज सोमवार को सुबह सात बजे से मतदान चालू हो जाएगा, जो शाम छह बजे तक होगा। जिले की आठ विधानसभा क्षेत्रों में 3111 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। जिलेभर में कुल 2690448 मतदाता हैं। खैर, यह तो आज ही पता चल सकेेगा कि कितने मतदाता बूथ तक पहुंचते हैं। इनका बूथ तक पहुंचना और ईवीएम का बटन दबाना ही उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेगा। हालांकि यह भी जरुरी है कि किसके पक्ष में ज्यादा मतदान होगा। अधिक से अधिक वोट लेने के लिए उम्मीदवार पिछले पंद्रह दिनों से जुगत में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता के बीच जाकर खूब वादे किए। मतदाताओं की चौखट पर जाकर अपनेपन का अहसास तक कराया। गांव या शहर में होने वाले सामाजिक कार्यक्रमों में भी नेताजी खूब दिखाई दिए। लेकिन जनता भी सबकुछ जानती है। जनता ने भी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों के वादों को पूरी तरह से जान परख लिया। हर विधानसभा पर कुछ ही हजार वोटर ने चुप्पी तोड़ी है, बाकी खामोश हैं। जोकि आज उम्मीदवारों की तकदीर बटन दबाकर लिखने का काम करेंगे।
-----------------
मतदाता पहचान पत्र नहीं होने की दशा में इनसे भी डाल सकेंगे
- मनरेगा जॉब कार्ड
- आधार कार्ड
- बैंक पास बुक
- स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
-एनपीआर के तहत जारी स्मार्ट कार्ड
- पासपोर्ट
- फोटो वाला पेंशन दस्तावेज
- सरकारी उपक्रम या विभाग से जारी पहचान पत्र
- यूडीआईडी कार्ड
- मतदाता पहचानपत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें