परिजनों ने बताया कि पोते रवि की मौत की खबर सुनकर जलीलपुर के गांव इब्राहीमपुर निवासी उसकी दादी रामरती को गहरा सदमा लगा। जिससे रात्री में मृतक रवि की दादी रामरती ने भी दम तोड़ दिया।
बिजनौर के जलीलपुर के गांव इब्राहीमपुर में दादी और पोते की मौत से मातम छा गया। पोते की मौत अमरोहा के धनौरा के निकट सड़क दुर्घटना में हुई। पोते की मौत की खबर सुनकर रात में दादी ने भी सदमे में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सोमवार को जलीलपुर के गांव इब्राहीमपुर निवासी रवि सैनी 26 वर्ष पुत्र गोपाल सिंह की अमरोहा की तहसील धनौरा के निकट सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रवि बिजली घर जलीलपुर में संविदाकर्मी था। मृतक कुछ माह से अपनी पत्नी पूजा व बच्चों के साथ अमरोहा के थाना बछरायूं क्षेत्र के गांव तोमड़ा में अपनी सुसराल में रह रहा था। मृतक रवि अपने रिश्तेदार के साथ हरिद्वार से जल लेकर बाइक से थाना बछरायूं के गांव तोमड़ा जा रहा था। धनौरा से गांव तोमड़ा को जाते समय बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घायल रवि को अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृतक घोषित किया। रवि की मौत की खबर सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए।
परिजनों ने बताया कि पोते रवि की मौत की खबर सुनकर जलीलपुर के गांव इब्राहीमपुर निवासी उसकी दादी रामरती को गहरा सदमा लगा। जिससे रात्री में मृतक रवि की दादी रामरती ने भी दम तोड़ दिया। दादी पोते की मौत से गांव सन्नाटा छा गया।